पश्चिम चम्पारण(बगहा),10मई(हि.स.)। फेशबुक पर हथियार के साथ फोटो वायरल करके ग्रामीणों के बीच भय पैदा करने के आरोप में बगहा पुलिस जिला के चौतवा थाना ने तीन आरोपी को गिरफ्तार की है।
पुलिस अधीक्षक रामानन्द कौशल ने पत्रकार वार्ता में बुधवार को बताया कि पुलिस को वायरल फोटो की सूचना मिलते ही डीआईयू टीम से जांच करायी गयी। जॉचोपरांत फेशबुक उपयोगकर्ता सोनेलाल कुमार पिता चंदन यादव (सरपंच) बसवरिया ग्राम बसवरिया थाना चौतरवा के रूप में पहचान हुई। तकनीकी सहयोग से सोनेलाल कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि नन्हू के पिता रामनाथ यादव का पिस्टल था, उनसे बोला कि मुझे फोटो खिचवाना है तो वो दे दिया। पुनः नन्हू के मोबाईल नंबर के तकनीकी जॉचोपरांत गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के क्रम में इसने बताया कि तबरेज अंसारी शरीफ अंसारी से पिस्टल लिया था। पुनः तबरेज अंसारी के मोबाईल नंबर के तकनीकी जंचोपरांत गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के क्रम में बताया कि ये पिस्टल उदय का है, तत्पश्चात उदय गोंड पिता प्रहलाद गोंड के घर बसवरिया में विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में एक पिस्टल बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया । वही उदय गोंडड फरार पाया गया , जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
इस संदर्भ में चौतरवा थाना कांड सं0-212/26 दिनांक 10.06.2026 धारा-25 (1-बी) ए/26/35/25(9) आर्म्स एक्ट दर्ज किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने दोष को स्वीकार किया है।पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि अवैध हथियार रखना, हथियार का प्रदर्शन करना एवं सोशल मीडिया पर वायरल करना शस्त्र अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है, ऐसे अपराध की रोकथाम के लिए बगहा पुलिस सोशल मीडिया की पैनी नजर रखी हुई है।
---------------

