प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

सहरसा, 02 जुलाई (हि.स.)। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कवच परियोजना के अंतर्गत बाल अनुकूल पंचायत बनाने में पुलिस एवं अन्य हितधारकों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान पाठक ने की। उन्होंने बताया कि एसएसईवीएस पिछले 36 वर्षों से बिहार के लगभग 10 जिलों में कार्यरत है तथा कवच परियोजना बिहार के 8 जिलों सहित कई राज्यों में बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने तथा मॉडल जिला बाल संरक्षण प्रणाली विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

वरिष्ठ प्रशिक्षक सुनील झा ने कहा कि बिहार की 46% आबादी 18 वर्ष से कम आयु की है। यदि बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित किया जाता है, तो यह राज्य के विकास में बाधा बनता है।

उन्होंने कहा कि परिवार के बाद बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य और विशेष रूप से पुलिस की है। प्रत्येक थाने में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी की भूमिका, पॉक्सो अधिनियम के तहत संवेदनशील एवं समयबद्ध कार्रवाई, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर उन्होंने जोर दिया।

साथ ही बाल मजदूरी एवं बाल पलायन रोकने में पुलिस, पंचायत, श्रम, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास विभाग और सामाजिक संगठनों की समन्वित भूमिका पर प्रकाश डाला।

सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, दिवेश शर्मा ने अपने संबोधन एवं प्रस्तुति के दौरान संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौता द्वारा सुनिश्चित बच्चों के अधिकारों तथा भारतीय न्याय संहिता में बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उपस्थित बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को बिहार जुवेनाइल लॉ की पुस्तक तथा फॉर्म-17 भी वितरित किए गए। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुपौल के सचिव मोहम्मद अफ़ज़ल आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई दिवेश शर्मा, बाल कल्याण समिति, सुपौल के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र मिश्रा तथा सदस्य कौशलेन्द्र कुमार यादव, अफसरी इल्ताफ, पंचम नारायण सिंह उपस्थित रहे।

जिला बाल संरक्षण इकाई, सहरसा से अवधेश कुमार , बाल संरक्षण पदाधिकारी चंद्रशेखर, गोपाल सिंह, भास्कर कश्यप, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक अनुराग कुमार, किशोर न्याय परिषद से प्रधान दंडाधिकारी सोवित सौरभ, सदस्य नीतिमा कुमारी, राम नरेश कौशिक जनप्रतिनिधियों में पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, उप मुखिया प्रदीप कुमार बबलू साथ ही साथ जिले के सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर