सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

सिलीगुड़ी, 22 जून (हि.सं.)। शहर संलग्न फूलबाड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रोज़ की तरह स्कूटी से काम पर जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भारी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान मिंटू शील और कृष्ण हलदार के रूप में हुई है। दोनों फांसीदेवा इलाके के काशीराम क्षेत्र के निवासी थे। फूलबाड़ी स्थित एक चनाचूर (नमकीन) फैक्ट्री में कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह काम पर जाते समय फूलबाड़ी महानंदा बैराज के समीप उनकी स्कूटी की किसी भारी वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर