बहन की ससुराल में संदिग्ध अवस्था मे फाँसी से झूलता मिला भाई का शव
- DSS Admin
- Jun 10, 2026
फतेहपुर, 10 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को बहन की ससुराल आये युवक का शव गाँव के बाहर संदिग्ध अवस्था में फाँसी से लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों ने खेतों की तरफ गये तो युवक के शव को फाँसी के फन्दे से लटकता देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरु कर दी।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बचनीपुर गाँव निवासी गजराज का 20 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत दस दिन पूर्व अपनी बहन की ससुराल चांदपुर थाना क्षेत्र के छेददु का डेरा गाँव आया था। वही, गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव फांसी से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
-------------------

