ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में राज्य मंत्री व मंडलायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया योग का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जनपद में स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में विश्व योग दिवस का शुभारम्भ राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कानपुर कमिश्नर, कार्यक्रम में जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुरभि गंगवार सहित अन्य लाेग शामिल हुए।

योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। हम लोग अपने तन और मन को स्वस्थ बनाने के लिए योग को अपनाएं और 365 दिन योग करें। अपने जीवन का अंग बनाएं। 177 देश में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

मंडलायुक्त कानपुर मंडल के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि आज का दिन 21 जून दुनिया में सबसे लंबा दिनों में गिना जाता है। योग दिवस को सोच समझकर आज के दिन 21 जून को रखा गया है। आज का दिन योगा फॉर हेल्दी। जो जनसंख्या बढ़ती जा रही है, साथ-साथ बुजुर्ग की तरफ से भी जनसंख्या बढ़ती जा रही है। उसी की वजह से आज सरकार के ऊपर बोझ है। हेल्थ सिस्टम के ऊपर बोझ है। इसका उपाय हम लोगों के पास हजारों साल पहले से था। पतंजलि के बारे में आप सभी जानते ही होंगे। पतंजलि ने काफी सरल योगाभ्यास हम लोगों के लिए दिए हैं। जिसे बच्चों से लेकर 90 साल तक का बुजुर्ग आसानी से कर सकता है।

---------------

   

सम्बंधित खबर