मीरजापुर : पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक आराेपित काे गिरफ्तार किया
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
मीरजापुर, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में जिगना थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आराेपित काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में सोमवार को जिगना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना एक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर जाने की सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने भिलगौर तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहन जांच करते हुए एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में माेटर साइकिल पर रखे बोरे से 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आराेपित की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र श्रीजीत सिंह निवासी ग्राम गौरा, थाना जिगना के रूप में हुई।
क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज करने की कार्रवाई की गई है। वहीं आराेपित काे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रामआशीष सिंह एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।
---------------

