वीबीजी-राम-जी योजना से ग्रामीण रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा: भाजपा

गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. देवजीत महंत ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने एमजीएनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आश्वासन एवं आजीविका अभियान (वीबीजी-राम-जी) कर दिया है। इस योजना के लिए देशभर में 95,692.31 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसमें असम को 1,929.70 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इस योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी, ताकि प्रत्येक पंचायत को प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपये मिल सकें। योजना के तहत श्रमिकों को 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार और प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी दी जाएगी।

डॉ. महंत ने कहा कि नई योजना का उद्देश्य ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, कृषि और श्रमिक हितों के बीच संतुलन स्थापित करना तथा जीपीएस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निगरानी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाकर धन के दुरुपयोग को रोकना है। उन्होंने दावा किया कि यह योजना विकसित भारत और विकसित असम के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

----------

   

सम्बंधित खबर