असम के खनन क्षेत्र को केंद्र से मिली 500 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- DSS Admin
- May 18, 2026
गुवाहाटी, 18 मई, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य का खनिज क्षेत्र अब केवल संभावनाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि विकास के नए इंजन के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र में व्यापक सुधारों और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के कारण असम को केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री ने साेमवार काे सोशल मीडिया संदेश में कहा कि इस प्रोत्साहन से राज्य के खनन क्षेत्र को नई गति मिलेगी। इसके तहत उत्पादन क्षमता में वृद्धि, खनन व्यवस्था का आधुनिकीकरण तथा राज्य के राजस्व संग्रह को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का सही और वैज्ञानिक उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर और समृद्ध असम के निर्माण के लिए राज्य सरकार दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों से निवेश की नई संभावनाएं खुली हैं, जिससे राज्य की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा।
-----------

