प.बंगाल में हिन्दुओ पर हमले के विरोध में विहिप ने निकाला प्रतिरोध मार्च,दिया धरना
- Admin Admin
- Apr 19, 2025

पूर्वी चंपारण,19 अप्रैल (हि.स.)।विश्व हिन्दू परिषद-बजरंगदल ने राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत पश्चिम बंगाल मे हो रहे हिन्दुओं पर लगातार हमले के विरोध मे शनिवार को मोतिहारी नगर भवन मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाला। जो नगर थाना,हॉस्पिटल चौक राजाबाजार होते हुए कचहरी चौक पर जाकर धरना में तब्दील हो गया।
धरना पर धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसके बाद विहिप का प्रतिनिधि मंडल बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति मे एसडीओ सदर को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल मे जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव जिला मंत्री मुन्ना तिवारी और रक्सौल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह शामिल थे। जबकि मार्च का नेतृत्व विहिप जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह संतोष श्रीवास्तव और जिला मंत्री मुन्ना तिवारी कर रहे थे वहीं धरना का संचालन जिला सेवा प्रमुख हेमन्त कुमार व जिला संयोजक रूपेश दूबे ने किया।
धरना सम्बोधित करते हुए विहिप नेता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि वक्फ बोर्ड अधिनियम संशोधन के आड मे देश को अशांत करने का काम जेहादी कर रहे है पश्चिम बंगाल मे यह प्रयोग हो रहा है प्रति दिन हिन्दुओ की हत्याए हो रही है बेटी बहनो के साथ बलात्कार हो रहा है हिन्दुओ के घरो मे आग लगाया जा रहा है मठ मंदिर तोडे जा रहे है लेकिन ममता सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अब पश्चिम बंगाल को भी कश्मीर बनाने की साजिश हो रहा है।अन्य वक्ताओ ने केन्द्र सरकार से बंगाल में अविलब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार