हिसार, 1 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम के उप निगम आयुक्त वीरेन्द्र सहारण को सरकार ने अतिरिक्त निगम आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया है। वीरेन्द्र सहारण की 4 वर्ष पूर्व पदोन्नति उप-निगम आयुक्त के पद हुई थी। उन्होंने हिसार नगर निगम में तीन वर्ष 3 महीने तक उप-निगम आयुक्त के पद सेवाएं दी हैं। अब सरकार ने मंगलवार काे उन्हें उप-निगम आयुक्त से पदोन्नत कर अतिरिक्त निगम आयुक्त नियुक्त किया है, जिसके लिए उन्होंने सरकार तथा उच्च अधिकारियों का तहेदिल से धन्यवाद किया। वीरेन्द्र सहारण की पदोन्नति की सूचना मिलने के बाद हिसार नगर निगम कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा है।वीरेन्द्र सहारण की पदोन्नति पर मेयर प्रवीण पोपली, निगमायुक्त नीरज, अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, सचिव राहुल सैनी, सचिव संजय शर्मा, सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर



