वडाला में ईंधन चोरी करते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई, 17 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के फूड, सिविल सप्लाइज और कंज्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट की विजिलेंस टीम ने बुधवार को वडाला में कार्रवाई करते हुए ईंधन चोरी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

फूड, सिविल सप्लाइज डिपार्टमेंट के राशन डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोलर चंद्रकांत डांगे ने बताया कि यह कार्रवाई गोपनीय जानकारी के आधार पर वडाला इलाके में बीती रात की गई। दो ईंधन टैंकरों से चोरी की जा रही था। विजिलेंस टीम ने मौके से एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला कि 20 लीटर प्लास्टिक केन से प्लास्टिक पाइप और वॉल्व की मदद से फ्यूल निकाला जा रहा था। टीम ने जिस टैंकर की जांच की, उसमें 10,000 लीटर पेट्रोल और 14,000 लीटर डीजल पाया गया, जबकि दूसरे टैंकर में 29,000 लीटर विमान ईंधन पाया गया। मामले में आगे की जांच चल रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर