हमीरपुर, 19 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव में पड़ोसी से हुए विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मंगलवार को मामले की जांच में जुटी है।
जराखर गांव निवासी मोहित अहिरवार ने बताया कि उसके पिता का मंगल अहिरवार का पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। जिसमें बीच बचाव करने आईं उसकी मां 40 वर्षीय संतोषी को युवक ने सिर पर लाठी मार घायल कर दिया था। स्वजन उन्हें पहले निजी अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि मां के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र मोहित, पंकज व पवन को छोड़ गई हैं। मृतका का पति राजमिस्त्री है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
---------------

