महिला की मौत का मामला बना हत्या एक पुलिसकर्मी को पूछताछ के लिए पकडा
- Editor Chief
- Jul 02, 2026
बिश्राह पुलिस थाना अंतर्गत गांव दयोली के पास नहर से मिले महिला के शव के मामले में नया मोड आया है। उसकी संदिग्ध मौत के मामले को अब बिश्राह पुलिस ने एफआईआर नंबर 93 में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक पुलिसकर्मी को भी पूछताछ के लिए पकडा गया है। उसका रोल इस मामले में आ रहा है। पुलिस की तरफ से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा।
जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। जांच के दौरान उसकी पहचान रीता देवी पत्नी जसवंत सिंह निवासी राजौरी के रूप में हुई थी। इन दिनों वह पुरखू दोमाना इलाके में रहती थी। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को सुराग लगे। जिसमें एक पुलिसकर्मी जोकि आमर्ड का जवान है उसका रोल सामने आया। उसकी पहचान आरएस पुरा के सुखविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। उसने महिला को अंबफला इलाके में लिफ्ट दी थी। अपनी कार में बिठाकर लेकर गया था। उसके मोबाइल की लोकेशन वहा पर आई है। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे में भी आया है।
उसके बाद कुछ जगहों पर समय की दूरी ने पुलिस को शक पैदा किया। एक जगह पर सीसीटीवी में देखा गया कि उसने कुछ मिन्टों की दूरी को तय करने के लिए काफी समय लगाया। उसके बाद उसकी लोकेशन उस इलाके में भी आई है यहां से महिला के शव को बरामद किया गया। उस नहर के आसपास भी उसकी लोकेशन आई है यहां से महिला के शव को बरामद किया गया था। पुलिस ने उसे अब पकड लिया है। उसे प्रदेश के बाहर से पकड कर लाया गया। अब बिश्राह थाने में उसकी पूछताछ की जा रही है। जिसमें पूरे मामले का पता किया जा रहा है।
यह बात साफ हो गई है कि उस महिला को उसने लिफ्ट दी थी। लेकिन अभी पूछताछ में वह हत्या को कबूल नहीं कर रहा है। पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस संदर्भ में मामले को हत्या का कर दिया गया है। पुलिसकर्मी की पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शक की सूई उसकी तरफ है। लेकिन पूछताछ के बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा।

