लखनपुर में योग सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली और नशा मुक्ति का दिया संदेश

Yoga session organized in Lakhanpur; message of healthy lifestyle and freedom from addiction conveyed.


कठुआ, 15 जून । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कठुआ ने जिला आयुष विभाग के सहयोग से योग 365 अभियान के तहत सोमवार को राजकीय उच्च विद्यालय लखनपुर में योग जागरूकता सत्र आयोजित किया।

यह अभियान स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर आधारित है जिसका उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा के मार्गदर्शन, निदेशक आयुष जम्मू-कश्मीर डॉ. अजय कुमार टिक्कू के निर्देश तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया। योग सत्र के दौरान आयुष टीम नोडल अधिकारी आईडीवाई-2026 डॉ. बोध पॉल, योग प्रशिक्षक अंकुश एवं अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। साथ ही प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन, शरीर की लचीलापन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ वृद्धावस्था में योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई गई और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए योग के माध्यम से नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर समिति अध्यक्ष लखनपुर रविंदर शर्मा, कार्यकारी अधिकारी पृथ्वी सांगड़ा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक तरसेम लाल, पूर्व उपाध्यक्ष काका राम, सुल्तान खान, सनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस सत्र में कुल 42 लोगों ने भाग लिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर