अमृतसर| बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) अमृतसर के रीजनल हेड संतोष कुमार ने बताया कि बैंक ने आम जनता के लिए एक नई रिटेल सावधि जमा योजना ‘बॉब गोल्डन गोल डिपॉजिट योजना' शुरू की है। यह 555 दिनों की विशेष अवधि वाली योजना है, जो जमाकर्ताओं को निवेश पर बेहतरीन रिटर्न का मौका देगी। इस योजना के तहत 3 करोड़ रुपए से कम की रिटेल जमा राशि पर आकर्षक ब्याज दरें दी जा रही हैं। इसमें सामान्य नागरिकों के लिए 6.75% प्रति वर्ष, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% प्रति वर्ष और 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.35% प्रति वर्ष ब्याज तय किया गया है। योजना के शुभारंभ पर बीओबी की कार्यपालक निदेशक बीना वाहिद ने कहा कि बदलते वित्तीय परिदृश्य में यह योजना ग्राहकों को उच्च ब्याज दरों का लाभ उठाने का शानदार अवसर देती है।

