जत्थेदार गड़गज्ज ने छात्र निरवैर का किया सम्मान

अमृतसर | संत बाबा भूरीवाले सीनियर सेकंडरी स्कूल के कक्षा 9वीं के स्टूडेंट निरवैर सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की और उन्हें कविताएं सुनाईं। निरवैर सिंह से कविता सुनकर जत्थेदार गड़गज्ज बहुत खुश हुए। निरवैर सिंह का सपना पायलट बनने का है। इस मौके पर जत्थेदार गड़गज्ज ने निरवैर सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान जत्थेदार के पर्सनल पीए जसकरन सिंह, भाई बलदेव सिंह व अन्य मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर