अमृतसर में आज रोडवेज-पनबस कर्मियों का प्रदर्शन:लंबित मांगों को लेकर 2 घंटे जताएंगे विरोध; निजीकरण-ठेका प्रणाली के खिलाफ रोष

अमृतसर में पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, पंजाब के समस्त साथियों के आह्वान पर आज बस स्टैंडों पर सुबह 10 से 12 बजे तक एक घंटे का शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी अपनी लंबित मांगों, समस्याओं तथा सरकार एवं प्रबंधन द्वारा की जा रही कथित धक्केशाही और लगातार बढ़ रहे निजीकरण के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य केवल कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार तथा संबंधित विभागों तक पहुंचाना है। वर्षों से लंबित मांगों, अस्थायी नीति, ठेका प्रणाली की समस्याओं और सेवा शर्तों में सुधार की आवश्यकता को लेकर कर्मचारी एकजुट होकर अपना रोष प्रकट करेंगे। सभी बस स्टैंडों पर एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का निर्णय इस आंदोलन में पंजाब के सभी बस स्टैंडों पर कार्यरत कर्मचारी एकजुट होकर भाग लेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को सामने रखेंगे। कर्मचारियों का मानना है कि उनकी समस्याओं का समाधान संवाद और न्यायपूर्ण नीति के माध्यम से होना चाहिए, न कि दबाव या उपेक्षा के माध्यम से।

   

सम्बंधित खबर