वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे... अवेयरनेस पोस्टर जारी

अमृतसर| पंजाब सरकार के आदेशानुसार अमृतसर में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे को समर्पित एक अवेयरनेस पोस्टर जारी किया गया। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर एक खतरनाक लाइफस्टाइल बीमारी है, जो मानसिक तनाव, जंक फूड, मोटापा और व्यायाम की कमी के कारण होती है। डिस्ट्रिक्ट फैमिली वेलफेयर ऑफिसर डॉ. नीलम भगत ने कहा कि इस पोस्टर में हाई ब्लड प्रेशर के कारण और वैज्ञानिक बचाव बताए गए हैं, जिससे आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदरपाल कौर, डॉ. रश्मि विज, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. प्रीतवन, अमरदीप सिंह और निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर