होशियारपुर में नशे से बेहाल युवक की VIDEO:बदहवास अवस्था में झूमता दिखा, शरीर भी नहीं संभाल पा रहा

होशियारपुर के मॉडल टाउन और भंगी पुल के पास नशे में झुमते युवका का वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक ने इतना नशा कर लिया है। जिससे उसको होश नहीं की वो कहां है किस अवस्था मै है। यह वीडियो सामने आने के बाद सरकार के युद्द नशा विरुद की दावों का पोल खोल दिया है। पंजाब में यह पहली बार जब नशे ये झुमते व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी जालंधर और लुधियाना में नशे झुमते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है। स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के दशहरा ग्राउंड के सामने, टैगोर पार्क के साथ लगती गली, लाजवंती स्टेडियम की बैक साइड, ग्रीन व्यू पार्क (मॉडल टाउन) और डॉ. रवजोत अस्पताल के सामने वाले पार्क में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसके अलावा भंगी पुल के नीचे और उसके आस-पास बनी झुग्गियों में भी नशे की बिक्री और सेवन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आइए विस्तार से जानते है .. नशे के कारण बदहाल युवक: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नौजवान युवक जो अत्यधिक नशे की हालत में है और अपने शरीर पर नियंत्रण खो चुका है। वह जमीन पर झुककर सहारे के लिए दीवार को पकड़े हुए है। नशे के कारण शरीर काप रहा: वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक का शरीर नशे के प्रभाव के कारण लगातार कांप रहा है और वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। वीडियो में उसकी हालत बेहद दयनीय और चिंताजनक नजर आ रही है। नशे में पूरी तरह बदहवास और बेकाबू युवक: वीडियो में देखा जा सकता है कि नौजवान अत्यधिक नशे के कारण पूरी तरह से अपने होश खो चुका है। वह जमीन पर घुटनों के बल झुका हुआ है और नशे के तीव्र झोंकों के कारण उसका शरीर लगातार आगे-पीछे डोल रहा है। उसकी शारीरिक स्थिति इतनी दयनीय है कि वह बिना सहारे के खड़ा होने में भी असमर्थ है और संतुलन बनाए रखने के लिए बार-बार सामने की दीवार और काउंटर का सहारा ले रहा है। नारंगी बैग को संभालने की कर रहा कोशिश: युवक के पास जमीन पर एक नारंगी और काले रंग का बैकपैक रखा है, जिसे वह नशे की धुन में बार-बार खोलने या उसमें कुछ ढूंढने का प्रयास कर रहा है। सरेआम घूम रहे नशे के सौदागर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आमतौर पर स्कूटर और मोटरसाइकिल सवार युवक इन चिन्हित जगहों पर आते हैं। वे न सिर्फ सरेआम नशा करते हैं, बल्कि बेखौफ होकर दूसरों को भी नशा बेचते नजर आ जाते हैं। इस खुले खेल से इलाके के शरीफ नागरिकों और बच्चों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। नशे को लेकर पंजाब में जमीनी हालात इतने भयावह हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार और प्रशासन अपने भाषणों और विज्ञापनों में नशे के खात्मे के बढ़-चढ़कर दावे कर रहे हैं। इस दोहरे रवैये को लेकर अब आम जनता में भारी रोष है।

   

सम्बंधित खबर