पठानकोट में पारिवारिक विवाद, मारपीट में कई घायल:ससुराल पक्ष पर पर हमले का आरोप, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

पठानकोट के लमीनी में एक पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लड़की के ससुराल पक्ष के सदस्यों ने उसके मायके परिवार पर हमला किया, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। झगड़ा शहर के सलारिया चौक में थाने से 200 मीटर दूरी पर हुआ। फिल्हाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जमाई पर सास को थप्पड़ मारने के आरोप पीड़ित महिला अनीता ने बताया कि वह घर के बाहर दूध लेने गई थी, तभी उसका जमाई वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि जमाई ने अनीता पर हमला कर दिया। महिला के अनुसार, इसके बाद उसके बेटे, बेटी, पति और देवर के बेटे के साथ भी मारपीट की गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप अनीता ने आरोप लगाया कि हमलावरों की संख्या सात से आठ थी और उन्होंने लोहे की रॉडों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनका परिवार मामले की शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने जा रहा था, तो रास्ते में दूसरी पार्टी के लोगों ने उन पर दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया पीड़ित महिला के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। अनीता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

   

सम्बंधित खबर