हरियाणा में रामपाल से मिलीं नवजोत कौर सिद्धु:बोली-मुझे आपसे मिलने जेल आना था, भगवान ने मेरी सुनी, आपको बाहर बुला लिया
- DSS Admin
- May 20, 2026
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने रामपाल से सोनीपत के धनाना स्थित सतलोक आश्रम जाकर उससे मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रामपाल के सोशल मीडिया चैनल 'स्प्रीचुअल लीडर संत रामपाल जी, पर इस मुलाकात की एक वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में नवजोत कौर और रामपाल की बीच बातचीत को दिखाया गया है। नवजोत कौर अपना परिचय रामपाल को करवाते हुए कहती हैं मैं डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धु पटियाला से आई हूं। रामपाल ने नवजोत कौर का स्वागत किया। इस वीडियो में नवजोत कौर रामपाल से कहतीं भक्ति और सेवा की बात करती हैं। नवजोत कौर रामपाल को बोलतीं हैं कि मुझे आपसे मिलने जेल आना था मगर भगवान ने मेरी सुन ली और आपको बाहर बुला दिया। इस पर रामपाल हंसने लगता है और कहता है आपकी दुआएं मुझे ले आई। रामपाल ने नवजोत कौर से कहा कि लोगों की सेवा राजनीति से ही नहीं धर्मनीति से भी हो सकती है। बस लोगों को अपनी नीति ठीक करने की जरूरत है। यह वीडियो करीब 2 मिनट 4 सेकिंड है जिसे एडिट कर चलाया गया है। नवजोत कौर बोलीं-मैं आपसे भक्ति लेने आई हूं रामपाल से मुलाकात के दौरान नवजोत कौर से रामपाल से कहा कि मैं आपसे भक्ति लेने आई हूं। रामपाल ने कहा कि भक्ति और सेवा सबसे ऊपर है। नर ही नारायण सेवा है। नवजोत कौर ने कहा कि यह दोनों चीजें मैं आपसे लेने आई हूं बाकि सब बाय प्रोडेक्ट हैं। रामपाल ने कहा कि आप जैसे लोग जब मिलने आते हैं तो हमारा मनोबल बढ़ता है। नवजोत कौर ने कहा कि मैं राजनीति से नहीं धर्म से देश की सेवा करना चाहती हूं। इस पर रामपाल ने कहा कि कि देश में जब राजाओं का शासन था तो सब धर्मनीति से चलते थे जनता की सेवा करते थे मगर आजकल जनता द्वार पर जाए तब भी नहीं सुनते। रामपाल ने नवजोत कौर का धनाना आश्रम में आभार भी जताया। तीन महीना पहले भी पंजाब के सतलोक आश्रम गईं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने करीब 3 महीने पहले फतेहगढ़ साहिब स्थित सतलोक आश्रम में गई थी। यहां उन्होंने कहा था कि मैं राजनीति खत्म कर संतों की सेवा करने की सोच रही हूं। अगर राजनीतिक लोग दूर हो जाएं तो संत रामपाल जैसे लोग ही धरती को संभाल लेंगे। आजकल के राजनीतिक लोग अपनी पहचान भूल चुके हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा था कि जब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ तो उन्होंने भगवान का शुक्रिया कहा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बॉडी दान कर रखी है। ब्रेस्ट की किसी को जरूरत नहीं होती, बाकी बॉडी के हिस्से ठीक हैं तो वह किसी के काम आएंगे। नवजोत ने कहा था- डेली गोमूत्र पीती हूं, कैंसर ठीक हुआ डॉ. नवजोत कौर सिद्धू करीब 4 महीने पहले मथुरा में कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं थीं। तब उन्हेंने कहा था मैं रोजाना गोमूत्र से स्नान करती हूं। इसके साथ ही वह नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन भी करती हैं। उन्होंने कहा था कि कैंसर को हराने में गोमूत्र एक बड़ी दवा साबित हुआ। उन्होंने बताया था उन्हें जब कैंसर हुआ था, तब डॉक्टरों की टीम ने कह दिया था कि वह सिर्फ चार हफ्ते की मेहमान हैं। इसके बाद उन्होंने आयुर्वेद के अनुसार डाइट अपनाई और नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन किया। उनका कहना है कि इसी से उन्होंने कैंसर को मात दी। लेकिन चार सप्ताह क्या, अब मैं पूरी तरह फिट हूं।

