हरियाणा में रिटायर्ड SE का मर्डर:घर में अकेले रहते थे, पड़ोसियों ने दीवार फांद देखा शव; पत्नी की मौत हो चुकी, बेटा मोहाली में रह रहा

हरियाणा के यमुनानगर में 81 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) जगदीश बंसल का घर में मर्डर हो गया। वो घर में अकेले रहते थे, जबकि बेटा परिवार समेत जीरकपुर में रहता है। शुक्रवार सुबह हाउस मेड पहुंची तो दरवाजा बंद था। पड़ोसी दीवार फांद कर अंदर पहुंचे तो जगदीश बिस्तर पर खून से लथपथ मिले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिर पर वार करके हत्या की गई है। बेड, तकिये और फर्श पर खून बिखरा था। घर का सामान बिखरा भी पड़ा है। ऐसे में लूटपाट का अंदेशा भी जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घर को खंगाला गया है। जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से रिटायर हुए थे। उनके बेटे राकेश बंसल भी इसी विभाग में नौकरी करने के बाद रिटायर हो चुके हैं। वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं, जबकि जगदीश बंसल को पैतृक गांव जठलाना में ही रहना पसंद था। रिटायर्ड एसई की हत्या के बाद के कुछ PHOTOS… मेड की जुबानी, हत्या की पूरी कहानी… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

   

सम्बंधित खबर