केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को आएंगे जोधपुर
- DSS Admin
- Jul 02, 2026
जोधपुर, 2 जुलाई (हि.स.)। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार 3 जुलाई को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री शुक्रवार दोपहर 2 .45 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3.15 बजे होटल उम्मेद भवन पैलेस पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।
शनिवार, 4 जुलाई को प्रात: 9 बजे वे जोधपुर से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, पचपदरा (बालोतरा) के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रात: 11 बजे वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात वे बालोतरा से पुन: जोधपुर लौटेंगे तथा यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

