सिरमौर के त्रिलोकपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला शव

नाहन, 25 जून (हि.स.)। सिरमौर के त्रिलोकपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर स्थित माता ललिता मंदिर के प्रवेश द्वार के साथ लगते जंगल में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पेड़ से लटका हुआ देखा। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिव कुमार (45), निवासी पुड़िया, तहसील व जिला हरदोई, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर