23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव

नाहन, 19 जून (हि.स.)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के उपरांत निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून, 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने सूचना जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम-86 के तहत जिला परिषद सिरमौर की विशेष बैठक 23 जून, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे जिला परिषद कार्यालय, नाहन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से इस विशेष प्रयोजन हेतु आयोजित बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

---------------

   

सम्बंधित खबर