हिसार पुलिस ने 11 गुमशुदा मोबाइल तलाशकर असली मालिकों को किए सुपुर्द
- Vijesh Sharma
- Jul 03, 2026

हिसार, 03 जुलाई । जिला पुलिस की साइबर
सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन तलाशने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम
में जुलाई महीने के पहले सप्ताह में गुम हुए मोबाइलों की शिकायतों पर साइबर सेल प्रभारी
पीएसआई अमित के नेतृत्व में उनकी टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए शुक्रवार काे लाखों रूपये के
11 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए।
इस अभियान में साइबर सेल टीम के साथ सहायक उप
निरीक्षक मुकेश सहारण, महिला सिपाही थाना अर्बन एस्टेट प्रियंका, थाना सदर से महिला
सिपाही दीपा तथा थाना बरवाला से महिला सिपाही सुजाता ने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित
कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढ निकाले।
मोबाइल प्राप्त
करने वालो में डोगरान मोहल्ला निवासी प्रदीप, किनाला निवासी विक्रम, मिठी निवासी चन्द्रभान,
डोभी निवासी पुरूषोतम, सेक्टर 13 हिसार निवासी विजेन्द्र पूनिया, हांसी निवासी गौरव,
बुगाना निवासी रामनिवास व पटेल नगर निवासी साईंदित्ता सहित अन्य शामिल रहे। मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी वास्तविक मालिकों
ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक
एवं पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

