प्रतापगढ़ में बारात गए बालक का शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस
- Admin Admin
- Dec 01, 2025
प्रतापगढ़, 1 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेपुर गांव में एक छह वर्षीय बालक का शव उसके घर के पास मिला। वह घर के बगल आई बरात में शामिल होने के लिए गया था। रात में ही वह बारात से गायब हो गया। सोमवार को सुबह बालक का शव पास के खेत में मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया।
चौबेपुर गांव निवासी बाबूलाल का पुत्र यश (6) घर के बगल आई बारात में शामिल होने के लिए गया था। आधी रात के बाद से वह बारात से गायब हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश घर के पास मिली। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज ने बताया परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी



