अमृतसर| चिन्मय मिशन अमृतसर केंद्र के तत्वावधान में चिन्मय विधवा राशन पेंशन मासिक वितरण कार्यक्रम भवन्स एसएल स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत 250 वंचित महिलाओं को 1500 रुपए का राशन वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में गुरजीत सिंह भुल्लर, मंजीत सिंह व भवजीत कौर, विक्रम विज, आशिम खरबंदा, डॉ. रोबिन तुली तथा आशीष सहदेव शामिल रहे। इस अवसर पर मिशन अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू, सचिव अश्विनी मल्होत्रा और निर्देशिका भारतीय विद्या भवन अमृतसर डॉ. अनीता भल्ला भी उपस्थित रहीं। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अविनाश महेंद्रू ने बताया कि अगले कार्यक्रम में इस सेवा के 24 वर्ष पूरे होंगे। डॉ. रोबिन तुली ने कहा कि कार्यक्रम को प्रत्यक्ष देखकर अंतर समझ में आया और सहयोग देने की बात कही।

