जालंधर | सोशल मीडिया पर नशे में टल्ली होकर कार चला रहे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई रजिंदर सिंह की वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद सीपी सतिंदर सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। एडीसीपी (ट्रैफिक) गुरबाज सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा-रात में ही यह घटनाक्रम हुआ था। सीपी ने सख्त एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए है। भाजपा नेत्री आरती राजपूत ने कहा-एक्सीडेंट कर निकले एएसआई का उन्होंने पीछा कर मकसूदां चौक में पकड़ लिया। जब उन्हें रोक कर बात की तो वह ठीक से बात तक नहीं कर पा रहे थे। वह वर्दी में थे। खुद मैंने ही एडीसीपी को कॉल कर पूरे घटनाक्रम की सूचना दी।

