सोनीपत: एसआईआर-2026 में लापरवाही पर एडीसी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

सोनीपत: विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत अतिरिक्त         उपायुक्त अजय चोपड़ा सुपरवाइजरों की बैठक लेते हुए


सोनीपत, 02 जुलाई । भारत

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026

अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रह और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा के लिए अतिरिक्त

उपायुक्त अजय चोपड़ा ने सभी सुपरवाइजरों की बैठक गुरुवार को ली। उन्होंने स्पष्ट कहा

कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम में

ढिलाई मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त

उपायुक्त ने बताया कि 14 जुलाई तक गणना प्रपत्रों का संग्रह और उनका डिजिटाइजेशन हर

हाल में पूरा किया जाना है। इसके लिए सभी बीएलओ निर्धारित समय सीमा के भीतर घर-घर जाकर

गणना प्रपत्र एकत्र करें और उन्हें समय पर पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने निर्देश

दिए कि चौदह जुलाई तक एसआईआर कार्य में लगे किसी भी बीएलओ, सुपरवाइजर या कर्मचारी को

अवकाश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ पर काम का अधिक दबाव है या जहां

तकनीकी सहायता की आवश्यकता है, वहां तुरंत सहायक और ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि

काम में तेजी लाई जा सके और लक्ष्य समय पर पूरा हो।

अजय

चोपड़ा ने सभी सुपरवाइजरों को कार्यालय तक सीमित न रहकर क्षेत्र में जाकर बीएलओ के

कार्य की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर सत्यापन की वास्तविक स्थिति

का आकलन किया जाए और प्रत्येक सुपरवाइजर प्रतिदिन शाम को अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट

उपलब्ध कराए, जिससे अभियान की नियमित निगरानी हो सके।

उन्होंने

कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित

बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना और सही जानकारी दर्ज करना सभी

अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी कोई समस्या आए, उसका

तुरंत समाधान किया जाए ताकि अभियान का कार्य प्रभावित न हो।

---------------

   

सम्बंधित खबर