जालंधर में नशा-हथियार के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार:3 पिस्तौल व 101 ग्राम हेरोइन बरामद, सीआईए ने चेकिंग के दौरान किया काबू
- Neha Gupta
- Jul 03, 2026
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए (CIA) स्टाफ ने नशा तस्करों और अवैध हथियारों का धंधा करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस और 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एसीपी क्राइम अमरबीर सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ये अवैध हथियार कहाँ से लेकर आए थे। इनका इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। साथ ही, हेरोइन तस्करी के मामले में इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (नशा कहाँ से लाते थे और किसे सप्लाई करना था) को खंगाला जा रहा है। पहला ऑपरेशन: गांधी कैंप मोड़ से अवैध हथियारों के साथ 3 काबू मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अमरबीर सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सीआईए स्टाफ की एक विशेष टीम गांधी कैंप मोड़ के पास मुस्तैद थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को दबोच लिया। शुभम (निवासी चरणजीतपुरा), गौरव (निवासी चरणजीतपुरा) और अमित कुमार (निवासी गुरु अमरदास कॉलोनी, कालिया कॉलोनी)। तलाशी लेने पर इन तीनों के कब्जे से 3 नाजायज पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरा ऑपरेशन: लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर महिला समेत दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार सीआईए स्टाफ की दूसरी टीम लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर चेकिंग कर रही थी। टीम ने कपूरथला से जालंधर की तरफ आ रहे दो संदिग्धों को रोका। रणजीत सिंह (निवासी नवा पिंड भट्टे, कपूरथला) और एक महिला तस्कर प्रकाश कौर उर्फ कालो (निवासी बूटा गांव, कपूरथला) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों पर नशा तस्करी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

