कपूरथला में गोली लगने से ASI की मौत:गार्ड की राइफल से अचानक चली, मेडिकल लीव पर चल रहा था
- Admin Admin
- Apr 04, 2025

पंजाब के कपूरथला में आज सुबह एक एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त एएसआई ने आज सुबह EVM वेयर हॉउस में गया था। जहां एक अन्य गार्ड साथी की राइफल से अचानक गोली चलने से उसकी मौत है। इसकी पुष्टि एसपी डी सरजीत राय ने करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक ASI की पहचान नरिंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। अचानक चली गोली जानकारी के अनुसार, ASI नरिंदरजीत सिंह पुलिस लाइन में तैनात था और फिलहाल मेडिकल लीव पर चल रहा था। आज सुबह करीब 10:30 बजे प्रशासनिक कांप्लेक्स के नजदीक बने ईवीएम वेयर हाउस में गया और वहां मौजूद गार्ड की राइफल से अचानक गोली चल गई। जिससे नरिंदर जीत सिंह की मौत हो गई है। फिलहाल थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई राजविंदर सिंह ने बताया कि, मृतक नरेंदरजीत सिंह के एक बेटा और एक बेटी है जो कनाडा में रहती है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी परिवार से मिलने के लिए आई हुई है।