बिजली कटौती पर भाजपा ने आप को घेरा

लुधियाना| पंजाब में बिजली कटौती के विरोध में मजीठा (अमृतसर), संगरूर, मानसा, पटियाला, बठिंडा, धोला, तपा, गोइंदवाल साहिब, कथूनंगल और श्री मुक्तसर साहिब समेत कई स्थानों पर किसानों ने धरने, ग्रिड घेराव और चक्का जाम किए। भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि इन प्रदर्शनों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आठ घंटे निरंतर बिजली और पावर सरप्लस पंजाब के दावों की वास्तविकता सामने ला दी है। धीमान के अनुसार धान रोपाई मौसम में मांग 14,000 से 16,000 मेगावाट तक जाती है, जबकि सप्लाई और लोड प्रबंधन कमजोर है। उन्होंने कहा कि किसानों को 8 घंटे के बजाय 3-4 घंटे ही अनियमित बिजली मिल रही है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवल जैन, प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल और युवा मोर्चा के प्रभारी सौरव कपूर मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर