राजा वड़िंग की पुनर्नियुक्ति पर खुशी मनाई

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (सांसद, लुधियाना) को पुनः पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जताई। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और संगठन के भीतर उत्साह का प्रदर्शन किया। उपस्थित वक्ताओं ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बधाई देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं के अनुसार यह निर्णय पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति से मिशन 2027 को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है।

   

सम्बंधित खबर