कंपनी में महिला का मर्डर करने वाले को आया होश:खुद चलकर पहुंचा अदालत, चेहरे पर लगाया था मास्क, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
- Neha Gupta
- Jun 09, 2026
मोहाली में कंपनी में घुसकर अपनी महिला दोस्त का मर्डर करने वाले आरोपी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी को होश आ गई है। जिसके बाद आज मोहाली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी डाली है। अब आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वह खुद चलकर अदालत पहुंचा था। हालांकि उसने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। आरोपी को पुलिस ने ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।

