दुर्गम क्षेत्रों में तैनात होंगे 220 नव नियुक्त चिकित्सक : धन सिंह
- Admin Admin
- Jun 04, 2025

देहरादून, 4 जून (हि.स.)। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के 220 पदों (बैकलॉग) का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
नव चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों की चिकित्सा इकाइयों में तैनाती दी जायेगी। इन चिकित्सकों के आने दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और मजबूत होगी और आम लोगों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pokhriyal