हिसार तक पहुंची हांसी के चानौत जल आंदोलन की गूंज, संगठनों ने किया प्रदर्शन

हिसार में लघु सचिवालय स्थित गेट पर प्रदर्शन करते किसान।


एसडीएम को सौंपे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में उठाई अनेक मांगे

हिसार, 03 जुलाई । हांसी शहर को जाने वाली 36 इंची मुख्य पेयजल पाइपलाइन

से चानौत गांव को टी लगाकर 6 इंची कनेक्शन देने और इसे अमृत-2 योजना से जोड़ने की मांग

को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के समर्थन में शुक्रवार

को यहां लघु सचिवालय के समक्ष किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों, रेजिडेंट

वेलफेयर एसोसिएशन, वकीलों, पार्षदों और जन-संगठनों ने प्रदर्शन किया।

उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम ज्योति मित्तल को मुख्यमंत्री

के नाम ज्ञापन सौंपा। चानौत गांव में पिछले 50 दिनों से ग्रामीण पीने के पानी की मांग

को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। किसान नेता कुलबीर दुहन व अन्य वक्ताओं ने

सचिवालय गेट पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग पूरी तरह जायज है।

सरकार को बिना किसी देरी के गांव के अंदर से गुजरने वाली पाइपलाइन में 'टी' लगाकर पानी

की सप्लाई शुरू करनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में लिखित रूप से सरकार को तकनीकी और कानूनी पक्ष

की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृत-2 योजना में यह स्पष्ट है कि मुख्य पेयजल पाइपलाइन

के रास्ते में आने वाले गांवों को भी पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा सकती है।

चानौत गांव को इस योजना से जोड़ना पूरी तरह नियमों के अनुरूप और जनहित में है।

इस मौके पर दिलबाग सिंह हुड्डा, सुरेंद्र मान, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, पार्षद

सत्यवान पानू, जयवीर सहरावत, इंद्र सिंह मलिक, सुभाष कुंडू, राजकुमार रेडू, बलराज मलिक,

अभेराम फौजी, सत्येंद्र, राजीव मलिक, धोला जेवरा, बबलू खरड़, जसवीर सूरा, विमला तरड,

विद्या देवी, दिनेश सिवाच, सोनू लंकेश, अनिल बैंदा, सूरजमल, मेहर सिंह बांगड़ और उदयवीर

सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर