दुर्गापुर में  दोला सेन को काला झंडा दिखाया, तृणमूल-भाजपा के नारेबाजी से तनाव

पश्चिम बर्दवान, 01 जुलाई (हि. स.)। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद दोला सेन को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके जवाब में तृणमूल कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से बुधवार को दुर्गापुर स्टील प्लांट मजदूर यूनियन कार्यालय के सामने तनावपूर्ण माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्गापुर के इस्पात नगर स्थित चैतन्य एवेन्यू में दुर्गापुर स्टील प्लांट मजदूर यूनियन कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तृणमूल की राज्यसभा सांसद दोला सेन मौजूद थीं।

दोला सेन की मौजूदगी की सूचना फैलते ही कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह बाहर निकलीं, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाते हुए हाय-हाय, गो बैक और दूर हटो के नारे लगाए।

इसके जवाब में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भी शुभेंदु अधिकारी मुर्दाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोनों पक्षों की नारेबाजी के कारण इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद रही।

दुर्गापुर पूर्व-1 मंडल के भाजपा महासचिव ने कहा कि आज डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती है और इस दिन तृणमूल की नेता के आने के विरोध में काला झंडा दिखाकर प्रदर्शन किया गया।

वहीं, राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में विरोधी राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में बाधा डाली जा रही है और 21 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारियों में भी रुकावटें पैदा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि के दो महीने से पश्चिम बंगाल में सुपर इमरजेंसी लागू है। कोलकाता के पुलिस आयुक्त ने बताया कि 60 दिनों के लिए सेंट्रल कोलकाता धर्मतला से लेकर पार्क एवेन्यू तक (144 आईपीसी ) यानी 163 बीएनएस की धारा लगा दी गई है। इमरजेंसी का वह दौर मुझे याद नहीं है लेकिन आज 2026 में मैं सुपर इमरजेंसी देख रही हूं।

---------------

   

सम्बंधित खबर