राजगढ़ः चोरी की तीन बाइकों के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़, 19 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से तीन बाइकें बरामद की, जिसकी कुल कीमत एक लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने मंगलवार को बताया कि 10 मई को फरियादी सुल्तानसिंह सौंधिया निवासी करनपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करेड़ी शराब ठेका के सामने से अज्ञात बदमाष उसकी बाइक क्रमांक एमपी 04 एक्सएम 8785 चोरी कर ले गया। इसी तरह 26 फरवरी को ग्राम कांसी थाना राजगढ़ निवासी राधेश्याम पुत्र रंगलाल तंवर ने शिकायत दर्ज कराई कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से अज्ञात बदमाश बाइक क्रमांक एमपी 39 एमवी 6295 चोरी कर ले गया। इसके अलावा 15 जनवरी को हरिशंकर पुत्र रामरंजन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की, हेडगेवार काॅलोनी स्थित किराए के मकान के सामने से अज्ञात बदमाश बाइक क्रमांक एमपी 39 जेडजी 0396 चोरी कर ले गया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित सुनील पुत्र देवसिंह वर्मा,उम्र 21 वर्ष, निवासी दलेलपुरा और सुरेश पुत्र रोडसिंह तंवर,उम्र 30 वर्ष, निवासी दलेलपुरा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन बाइकें बरामद की, जिसकी कुल कीमत एक लाख दस हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी निरीक्षक मंजू मखेनिया, एसआई सुभाष द्विवेदी, प्रआर. मानसिंह भिलाला,सतीश भिलाला,धर्मेंद्र खींची और साइबर शाखा के प्रआर. कुलदीप कुंभकार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर