महिला सशक्तिकरण को बल दे रहा महिला संवाद कार्यक्रम

कटिहार, 08 मई (हि.स.)। जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना और महिलाओं की समस्याओं को समझना है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव, संघर्ष, विचार और सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं को रखा। महिलाओं ने रोजगार, आवास, शौचालय, नल-जल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की।

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई और महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आठ हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और अपने क्षेत्र से संबंधित आकांक्षाएं रखीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सरकार प्रायोजित योजनाओं से संबंधित मांग, सार्वजनिक संपत्ति और संसाधन के निर्माण, विकास और मरम्मती संबंधित मांग, सार्वजनिक सेवा की गुणवत्ता संबंधी मांग, आजीविका स्वरोजगार संबंधी मांग और समाज सुधार संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं को अपने अधिकारों और हकों के बारे में जानकारी मिल रही है और वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित हो रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

   

सम्बंधित खबर