मुख्यमंत्री ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया
- Admin Admin
- Dec 31, 2024

शिमला, 31 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वरिष्ठ पत्रकार किशोरी लाल सूद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंडी के निवासी किशोरी लाल सूद का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा