उप्र में कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ, 22 नवम्बर (हि.स.)। शासन ने शुक्रवार की देरशाम काे कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

तबादले के क्रम में राकेश सिंह को अपर जिला अधिकारी ट्रांस गोमती लखनऊ से अपर जिला अधिकारी बाराबंकी बनाया गया है। सुशील कुमार गोंड मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर बने अपर जिलाधिकारी उन्नाव, राजेश कुमार वर्मा एसडीएम जालौन, प्रमोद कुमार झा एसडीएम झाँसी, राम अवतार एसडीएम रायबरेली, देश दीपक सिंह बुलंदशहर के एसडीएम बनाए गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

   

सम्बंधित खबर