सोशल मीडिया पर घृणित टिप्पणियां प्रसारित करने के खिलाफ मामला दर्ज
- ekta chouhan
- Nov 28, 2024

सोशल मीडिया पर घृणित टिप्पणियां प्रसारित करने के खिलाफ मामला दर्ज
जम्मू
डोडा पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सोशल मीडिया पर घृणित टिप्पणियां फैलाने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवरण देते हुए पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर घृणित टिप्पणियां प्रसारित करने के लिए एक किशोर नाम गुप्ता रखा गया है के खिलाफ पुलिस स्टेशन डोडा में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और क्षेत्र में गंभीर कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होने की आशंका थी। शिकायत प्राप्त होने के तुरंत बाद पुलिस स्टेशन डोडा में नामित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर संख्या 290 के तहत दर्ज किया गया। डोडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलग अलग जगहों पर पुलिस दलों को भेजा और उपद्रवी को पकडऩे के लिए आधी रात को छापेमारी की गई। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे सुरक्षा तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया। आखिरकार कड़ी मशक्कत और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने किशोर को पकडऩे में सफलता पाई और उसे डोडा के किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे जम्मू के ऑब्जर्वेटरी होम में 15 दिनों के लिए रखा गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है। एसएसपी डोडा संदीप मेहता ने बताया कि कानून तोडऩे वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जो कोई भी अपनी हरकतों से जिले के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा। उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।