विजयपुर क्षेत्र की पंचायत गरवाल के युवाओं के साथ चुनावी चर्चा

विजयपुर। जम्मू-रियासी लोकसभा सीट पर 26 अपै्रल के मतदान होगा। चुनावी माहौल को भांपने के लिए दैनिक स्टेट समाचार की टीम ने रविवार को विजयपुर क्षेत्र के पंचायत हल्का गुरवाल का दौरा कर कुछ युवाओं से चुनावी चर्चा की। युवाओं का कहना था कि देश सर्वोपरि है। वोट उसी को देंगें जो देश को सशक्त बनाए व देशभक्ति में काम करे। युवा दीपक शर्मा, शम्मी शर्मा, विशाल शर्मा, ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता मं आने के लिए एक और मौका देने की बकालत की। देश को पहले रखते हुए हम तो भाजपा को ही वोट देंगे। इस बार फिर मोदी को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। यह पूछे जाने पर की इस बार आकी पंचायत और इलाके में किसका जौर है। कौन सी पार्टी को मतदाता वोट देंगे। सवाल के जवाब में दीपक शर्मा ने खिले मन से कहा वोट तो सिर्फ मोदी को ही देंगे। एक मोदी ही तो है जिसने देश की शान बढाई। देखा अब अमेरिका, रूस सहित पूरे विश्व में मोदी का ड़ंका बज रहा है। दीपक शर्मा के साथ मौजूद अन्य युवाऔं ने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा को विजयी बनाएंगे, ताकि केंद्र में एक बार फिर मजबूत सरकार बने और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री। हम चाहते हैं कि केंद्र में ऐसी सरकार हो जो मजबूती के साथ देश के दुश्मनों के मंसूबों को नाकांम करने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दे व देश का विकास करवाए। देश की रक्षा सवोपरि। विकास के साथ-साथ हमें देश को भी सुरक्षित चहिए।

   

सम्बंधित खबर