सिविल डिफेंस, जम्मू ने किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

जम्मू। स्टेट समाचार
एनसीसी कैंप नगरोटा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे सिविल डिफेंस, जम्मू द्वारा उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जम्मू की देखरेख में आयोजित किया गया था। नागरिक सुरक्षा विशेषज्ञ द्वारा एनसीसी कैडेटों को प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, चोकिंग, अग्निशमन की बुनियादी जानकारी के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस टीम द्वारा उपरोक्त विषयों पर प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के दौरान निवारक उपायों के संबंध में शिक्षित करना था। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी कैंप, नगरोटा के परिसर में किया गया था, जहां 400 एनसीसी कैडेट और छात्र उपस्थित थे। इसमें जम्मू के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के एनसीसी अधिकारियों ने भाग लिया। कर्नल आरएस जसरोटिया ने नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका की सराहना की और ऐसे महत्वपूर्ण जागरूकता-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजन के लिए नागरिक सुरक्षा टीम को धन्यवाद दिया।

   

सम्बंधित खबर