आफरी में मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस पर किया पौधारोपण

जोधपुर, 17 जून (हि.स.)। आफरी में बुधवार को विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम चारागाह: पहचाने, सम्मान करे, बहाल करे के तहत समस्त प्रभागाध्य्क्ष,आफरी के विभिन्न वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ने पौधा रोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिय।

तत्पश्चात सतत भूमि प्रबंधन उत्कृष्टता केन्द्र, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून द्वारा इस अवसर पर निर्धारित थीम पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमे ऑनलाइन मोड में सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक भावना शर्मा ने मरुस्थलीकरण रोकथाम विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रभागाध्यक्ष विस्तार प्रभाग रमेश विश्नोई द्वारा दिया गया।

   

सम्बंधित खबर