झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

रांची, 10 जून (हि.स.)। झारखंड राज्य सरकार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार के हस्ताक्षर के साथ नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की गयी है। वे फिलहाल कार्मिक विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में हैं।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि राज्यपाल ने सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15(3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए चार लोगों को सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।

इनको नियुक्त किया गया

- अनुज कुमार सिन्हा, पिता सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, फ्लैट नंबर 02ए, श्रीवाटिका अपार्टमेंट, चेशायर होम रोड, रांची

- तनुज खत्री, पिता- देवराज खत्री, इंद्रपुरी रोड नंबर-9, रांची

- अमुल्य नीरज खलखो, पिता- स्वर्गीय जफरीन खलखो, पुनाना लोवाडीह, रांची

- शिवपूजन पाठक, पिता-स्वर्गीय नरसिंह पाठक, नयी बस्ती, पिंजड़ापोल, अपर बाजार।

---------------

   

सम्बंधित खबर