16 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़ेगी पश्चिम रेलवे

मुंबई, 2 अक्टूबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 16 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर अतिरिक्‍त डिब्‍बे जोड़ने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेनों में जोड़े जाने वाले अतिरिक्‍त डिब्‍बों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्‍या 22474/22473 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2024 तक तथा बीकानेर से 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त एसी 2-टियर और एक एसी 3-टियर कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 09622/09621 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल में बांद्रा टर्मिनस से 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2024 तक तथा अजमेर से 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्‍या 09654/09653 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल में बांद्रा टर्मिनस से 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2024 तक तथा अजमेर से 5 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्‍या 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस-हिसार हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2024 तक तथा हिसार से 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्‍या 14708/14707 दादर - बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस में दादर से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2024 तक तथा बीकानेर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 14808/14807 दादर - जोधपुर (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस में दादर से 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2024 तक तथा जोधपुर से 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त एसी 3-टियर, एक एसी 3-टियर (इकोनॉमी) और दो स्लीपर क्लास कोच जोड़े जाएंगे।

ट्रेन संख्‍या 20484/20483 दादर - भगत की कोठी (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दादर से 4 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2024 तक तथा भगत की कोठी से 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त एसी 3-टियर, एक एसी 3-टियर (इकोनॉमी) और दो स्लीपर क्लास कोच जोड़े जाएंगे। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 19704/19703 असारवा - उदयपुर एक्सप्रेस में असारवा से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2024 तक तथा उदयपुर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी का सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्‍या 22484/22483 गांधीधाम-जोधपुर (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस में गांधीधाम से 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक तथा जोधपुर से 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2024 तक अतिरिक्त एसी 2-टियर और स्लीपर क्लास कोच जोड़े जाएंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20486/20485 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस में साबरमती से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2024 तक तथा जोधपुर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक दो अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़े जाएंगे।

ट्रेन संख्‍या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में साबरमती से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक तथा जैसलमेर से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2024 तक दो अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़े जाएंगे। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 14802/14801 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में इंदौर से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2024 तक तथा जोधपुर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक तीन अतिरिक्त स्लीपर क्लास और दो द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच जोड़े जाएंगे।

ट्रेन संख्‍या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर एक्सप्रेस में इंदौर से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2024 तक तथा भगत की कोठी से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2024 तक तीन अतिरिक्त स्लीपर क्लास और दो द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच जोड़े जाएंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्‍या 16505/16506 गांधीधाम-केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस में गांधीधाम से 12 नवंबर, 2024 से तथा केएसआर बेंगलुरु से 9 नवंबर, 2024 से दो अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच जोड़े जाएंगे।

ट्रेन संख्‍या 20916/20915 इंदौर - लिंगमपल्ली हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस में इंदौर से 5 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2024 तक तथा लिंगमपल्ली से 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2024 तक एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 20917/20918 इंदौर-पुरी हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस में इंदौर से 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2024 तक तथा पुरी से 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

   

सम्बंधित खबर