हिसार : जनता की समस्या हमारी समस्या, करवाएंगे समाधान : भव्य बिश्नोई

भव्य बिश्नोई ने आदमपुर मे धरनास्थल पर पहुंचकर

दिया समर्थन

हिसार, 18 मई (हि.स.)। आदमपुर के पूर्व विधायक

एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई ने आदमपुर जवाहर नगर में रेल

विभाग से रास्ता देने की मांग पर एक सप्ताह से चल रहे धरने पर पहुंचकर साेमवार काे अपना समर्थन

दिया। उन्होंने संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की बात सुनीं तथा सदस्यों ने उन्हें

रेलवे विभाग द्वारा बनाई जा रही दीवार व रास्ता बंद होने से होने वाली परेशानी से अवगत

कराया।

भव्य बिश्नोई ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित

करते हुए कहा कि लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा रेलवे विभाग व जिला प्रशासन

के सामने आपकी समस्याएं रखकर समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौ. भजनलाल परिवार

हमेशा आपके दुख सुख में साथ रहा है तथा साथ रहेगा। क्षेत्रवासियों को कोई परेशानी नहीं

होने दी जाएगी। यह केवल इस क्षेत्र की समस्या नहीं यह हम सब की समस्या है जिसका निदान

करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में उपायुक्त तथा रेलवे विभाग से संपर्क किया

जाएगा ताकि समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके। बिश्नोई ने कहा कि कुछ बहुरूपिया

आपको गुमराह कर रहे हैं, उनसे बचकर रहना है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण अपनी मांग

व धरना जारी रखें हम आपके साथ हैं।

इस अवसर पर जिला पार्षद वीर सिंह राहड़, नवनिर्वाचित

सरपंच कुलदीप ज्यानी, सुभाष धांधल नीलम, रामबक्स पोपली, डॉ. मैनपाल बेनीवाल, व्यापार

मंडल उपप्रधान संदीप गोयल, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य कमलेश मल्होत्रा, रामू सोनी,

मेंबर पंचायत विनोद कुमार, सुनील कुमार, गोल्डी ग्रोवर व भूप सिंह

सहित अनेक महिलाएं भी मौजूद रही।

   

सम्बंधित खबर