100 दिन नशा मुक्त अभियान-कठुआ में जागरूकता गतिविधियां हुईं तेज

100-Day Drug-Free Campaign: Awareness activities intensified in Kathua.


कठुआ, 15 जून । 100 दिन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ जिले में जागरूकता गतिविधियों को और तेज कर दिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी निकायों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सरकारी डिग्री कॉलेज हीरानगर रामकोट और महानपुर में जागरूकता सत्र और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए जिनमें छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रमों में युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। जीडीसी महानपुर में ग्रीन अर्थ पहल के तहत पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया। गांव पलूना और मढ़हीन में भी सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां लोगों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास नशे के खिलाफ सतर्क रहें और सक्रिय भूमिका निभाएं। नगर समिति बिलावर ने भी विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। वहीं पीएचसी लोहाई में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नशे के नुकसान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। इन गतिविधियों में आम जनता की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली जो नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के लक्ष्य की दिशा में सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है।

---------------

   

सम्बंधित खबर